झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट –
नगर में शांति एंव सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग द्वारा चौकी परिसर पर नगर सुरक्षा, नगर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें एसडीओपी पेटलावद राकेश व्यास ने बंसत पंचमी को लेकर कई अहम बातें मीडिया व आमजन को बताई। एसडीओपी व्यास ने कहा कि इंसान का कोई धर्म नहीं होता यह तो अलग-अलग बरगलाने वाले लोग आप जैसे भोले भाले इंसानो को बरगलाते है और अलग-अलग धर्मो की बातें कहते है। कोई भी धर्म आपस में लडऩे की बात नहीं कहता हम सब को मिलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से रहना है किसी गलत भड़कावे में नहींआना है। साथ ही नगर में होने वाले हर छोटी-बड़ी घटना की हमें त्वरित सूचना दें। इसी के साथ आमजन ने अपनी समस्याएं बताते हुए नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने, नगर में मुख्य चौराहे पर बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनों-थैलागाडिय़ों पर कार्रवाई कर राहगीरों को परेशानी से बचाने की बात कहीं। साथ ही अवैध रूप से गायों को जो परिवहन बामनिया होकर होता है उसे रोका जाने की बात नगरवासियों ने कहीं। शांति समिति की बैठक में पेटलावद नगर निरीक्षक कर्णीसिंह शक्तावत, बामनिया चौकी प्रभारी हरिसिंह चुंडावत, मीडियाकर्मी एïवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। बैठक के बाद पुलिस विभाग द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में नगर का पैदल भ्रमण किया गया जिसमें उन्होंने थैलागाडिय़ों, अस्थाई अतिक्रमणकारियों, वाहन चालकों को आवश्यक हिदायत दी।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन