झाबुआ। जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस सोसाइटी मेघगनर द्वारा साईट सेवर के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन एक निजी हाॅटल के सभागार मे किया गया। कार्यशाला में जीवन ज्योति अस्पताल के संचालक फादर अजीत कटारा द्वारा सामुदायिक नेत्र विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित नेत्र जागरूकता एवं आंखे की प्रथामिक देखभाल अंतर्गत संस्था की प्रोजेक्ट मैनेजर संगीता पाटलवार ने बताया कि शहरों के अलावा 80 फीसदी लोग ग्रामीण अंचलो मे निवास करते है, जहां नेत्रों के बारे में समुचित जानकारी नही मिल पाती है। संचार व्यवस्था एवं समाचार पत्रो के माध्यम से ही ग्रामीण अंचलो मे जानकारी मिल पाती है और यही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सूचना का उत्तम माध्यम भी है। उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक मानव अंग मनुष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व उपयोगी है किन्तु इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण अंग आंख ही है जिसके प्रति लोगो मे जन जागरूकता की कमी है। जिला चिकित्सालय के नेत्र विषेशज्ञ डाॅ. जीएस अवास्या ने नेत्र रोग के संबंध में विस्तार से विज्ञान सम्मत जानकारी देते हुए कहा कि हमारी आंखों की देखभाल अत्यंत जरूरी है नेत्र रोगो की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने मोतियाबिंद, कालामोतिया, मधुमेह संबंधी नेत्र रोग, दृष्टि दोष, काॅन्टेक्ट लेंस, चश्मे की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बच्चो मे अंधत्व के लक्षण, स्कूल मे बच्चों की नजर की जांच, आंखों की चोट का इलाज, प्रमाणित नेत्र विशेषज्ञ से ही करवाना चाहिये। मधुमेह के रोगियों को नेत्र विशेषज्ञ से प्रतिवर्ष एक बार अवष्य ही जांच करवा लेना चाहिए तथा नेत्र शिविरो में समय समय पर परीक्षण करवाना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के समन्वयक विपिन मसीह, संस्था के कम्यूनिटी मोबीलाइजर दीपक खड़िया एवं संजय चरपोटा उपस्थित थे।
Trending
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
Prev Post