माताजी का अपमान कर रहे भाजपा: भूरिया

May

झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से अबदुल वली पठान की रिपोर्ट –

मीडिया को जानकारी देते भूरिया।
मीडिया को जानकारी देते भूरिया।

भारतीय जनता पार्टी के नेता ओछी हरकतों पर उतर आये ओर अब तो वे नवरात्री पर्व में माताजी के पोस्टर्स भी निकाल कर कूडेदानों में डालने जेसा कृत्य करने में पीछे नही रह रहे हैं। सत्ता के मद में इतने चूर हो गए है कि उन्हे अपने अच्छे और बुरे का भी ख्याल नहीं रहता है। पेटलावद में आस्था एवं श्रद्धा के पर्व नवरात्रि के समय लोगों को पर्व की बधाइयों के लिए माताजी के चित्र वाले बधाई कटआउटों को नगरपरिषद पेटलावद के कर्मचारियों ने भाजपा नेताओं के इशारों पर निर्ममता पूर्वक निकाल कर उन्हे कचरे की गाडियों मे फेंकने जेसा कृत्य करके श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। क्षेत्र की जनता एवं मां दुर्गा ऐसे भाजपाइयो को कभी माफ नहीं करेगी। उक्त आरोप पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने स्थानीय सर्किट हाउस पर आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाते हुए भाजपा को आड़े हाथ लिया। भूरिया पेटलावद में उनके बधाइयों वाले माताजी के कटआउट पोस्टर्स को जबरन निकाल कर कूडेदान में डलवा कर आस्था को चोट पहुंचाने वाला कृत्य बताते हुए इसे माताजी का अपमान निरूपित किया और कहा कि पेटलावद में जहां ब्लास्ट कांड मे मृतकों के परिजनों को मदद एवं संवेदना की जरूरत है वहीं भाजपाइयों के प्रादेशिक एवं जिले के नेताओं के इशारे पर इस तरह के घृणित काम पर उतर आये है।
जनता को किया जा रहा गुमराह
इन लोगों द्वारा संवेदनाएं एवं मदद देने की बजाय ब्लास्ट कांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र कांसवा एवं उनके परिवार के लोगो को सरंक्षण देने के साथ ही मृतकों को मदद करने की बजाय करोडो की राशि खर्च करके बडे़ भंडारे आयोजित किया जा रहे है जिससे पूरे क्षेत्र की जनता जिसके आंख के आंसू अभी सूखे भी नही है, उन्हे मानसिक वेदना देने का काम किया जा रहा है। कांतिलाल भूरिया ने कहा कि यदि उक्त राशि ये लोग मृतक के परिवार जनों को मदद के रूप में देते तो निश्चित ही मानवता का काम होता। इससे भाजपा का दुहरा चरित्र उजागर हुआ। भूरिया ने केन्द्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तहंगाई 3 से 4 गुना बढ़ चुकी है। भाजपा वाले दालों की कीमत 200 रुपये किलो हो जाने के बाद भी चुप्पी साधे बैठे है। भाजपाइयो द्वारा जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी करने वालों को सरंक्षण दिया जा रहा है। अच्छे दिन का भोपू बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विदेश यात्राओं से ही फुर्सत नही है।
चंदा उगाही का आयोजन राज्योत्सव मे शामिल षड्यंत्र
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इस अंचल मे परम्परागत रूप से भगोरिया व गाय गोहरी जैसे सांस्कृतिक पर्व की ओर सरकार ने आज तक ध्यान नही दिया है और उसे राज्योत्सव मे शामिल करने की बात ही नही कर रहे है जबकि लाखों करोडो की जबरन चंदा उगाही करके निकाले जाने वाले चल समारोह को राज्योत्सव मे शामिल करके भाजपाइयों के भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है। भूरिया ने इस राजनैतिक षड्यंत्रबताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 10 सालों के आधार को लेकर स्वर्णिम मध्यप्रदेश पर्व वर्ष भर तक मना कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक कर रही है। भाजपा के राज मे सतत बलात्कार हो रहे है, माताओं बहनों की इज्जत सुरक्षित नही है, मंहगाई से जनता उबी परेशान है, थानों में शिकायते दर्ज नही की जा रही है। गा्रम पंचायतों को फंड नही मिल रहा है। निर्वाचित सरपंचों की हालत बद से बदतर बना दी गई है। पंचायतो के अधिकार छीन लिए। भाजपाईयों के ईषारों पर पंचायत के सचिव एवं सीईओ भ्रश्टाचार मे लिप्त है। मेघनगर जिसे स्वर्गीय इन्दिरा गांधी ने ओद्योगिक क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया था वहां केमिकल फैक्ट्रियां स्थापित करके जन स्वास्थ्य को बिगाडने का काम हो रहा है। भूमिगत जल तक दुशित हो चुका है। गुजरांत से बंद फेक्ट्रियों को शिवराज इस जिले में स्थापित करना चाह रहे है, गरीबों एवं आदिवासियों को मारने की सोची समझी राजनीति चल रही है। पूरे प्रशासन का जब कर दुरूपयोग किया जारहा है। प्रधानमंत्री हिटलरशाही पर उतर चुके है। देश में जनता मंहगाई की मार से दबी जार ही है किन्तु प्रधानमंत्री को विदेशी यात्राओं से फुर्सत नहीं। भूरिया ने कहा कि किसानों की स्थिति बद से बदतर हो कर वे आत्महत्या करने को मजबुर हो रहे। एक माह में 40 किसानों ने प्रदेश में आत्महत्या की है। उन्होने झाबुआ-अलीराजपुर रतलाम संसदीय क्षेत्र के जिलो को सूखाग्रस्त घोषित करके यहां बड़े पैमाने पर राहत कार्य शुरू करने की मांग की है तथा पलायन रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाने एवं रोजगारोन्मुखी कार्य शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, मानसिंह मेडा, जितेन्द्र अग्निहोत्री, विनय भाबर, विजय भाबर, वसीम सेयद बबलू कटारा, भारू मावी, धनराज चोहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे ।