झाबुआ। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रेरक सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को स्थानीय पैलेस गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में साक्षर भारत अभियान के प्रेरको को विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल ने संबोधित करते हुए सेवा भावना से कार्य करते हुऐ जिले के सभी निरक्षरो को साक्षर करने के लिये कहा। कार्यक्रम में प्रेरको को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत कलावती भूरिया ने कहा कि ग्रामीणो को साक्षर करने में परेशानी बहुत आती है, लोगो को प्रेरित करके पढ़ाना बहुत बड़ी चुनौती भरा काम है लेकिन आप निराश नहीं हो, लोगो को पढ़ाई के फायदे बताये उन्हें बताये कि बिना पढ़ाई के जीवन मुश्किल है, पढाई से जीवन की राह आसान हो जाएगी शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से ले पायेगे आप सभी प्रेरक मिलकर हिंदुस्तान में झाबुआ का नाम रोशन करे। आप गुरू के रूप में कार्य करे एवं झाबुआ को पूर्ण साक्षर करे। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता ने कहा कि मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि झाबुआ जैसे कठिनाई भरे जिले में साक्षरता दर में 15 प्रतिशत वृद्धि हुई है। प्रेरको ने जिस तरह साक्षरता के इस कार्य को आगे बढाया है वह सराहनीय है। मैं चाहती हूं कि हमारे प्रेरक झाबुआ जिले को शत प्रतिशत साक्षर करे जिससे यह साबित किया जा सके कि झाबुआ जैसे साक्षरता में पिछडे जिले में भी साक्षरता के क्षेत्र में ऐसे कार्य किये जा सकते है। कार्यक्रम में साक्षर भारत अभियान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए शासकीय सेवक एवं प्रेरकों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह लाला ने भी सबोधित किया। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में साक्षर भारत अभियान के जिला समन्वयक जगदीश सिसोदिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए साक्षर भारत अभियान अंतर्गत जिले में किये गये प्रयासों एवं उपलब्धि की जानकारी दी साथ ही विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिये गये सहयोग एवं योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में नुक्कड नाटक के दल द्वारा नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व को बताया गया।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश