झाबुआ। लक्ष्मीनागर विकास समिति द्वारा दो दिवसीय अण्डर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नगर की 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच रविवार सायंकाल 5 बजे मन्नु क्लब एवं माधोपुरा के बीच खेला गया जिसमें मन्नु क्लब ने 27 रनो से विजय प्राप्त कर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 1100 रुपए एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उप विजेता माधोपुरा को 500 रुपए व ट्राफी प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ खिलाडी एवं मैन आफ दी सीरिज का खिताब मन्नुक्लब के कप्तान साहुल मेडा को प्रदान किया गया । प्रतियोगिता के फायनल में दोनो टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हो गया था । कर्यक्रम में यशवंत भंडारी एवं सकल व्यापारी संघ के सरंक्षक राजेन्द्र यादव, सचिव कमलेश पटेल, जयेंद्र बैरागी, प्रबंधक विनोद शर्मा, सुरेश कांठी, अजय पंवार, अब्दूल रहीम, लक्ष्मी नगर विकास समिति के मुकेश बैरागी,रमेश चन्द्रावत,भावेश हाडा, प्रहलाद चौहान, पिंटू सोलंकी, प्रदीप सोलंकी, विजय भार्गव आदि मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन संयोजक नीरज राठौर द्वारा किया गया ।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश