संत पद यात्रा का किया भव्य स्वागत

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट…

 स्वामी नारायण संप्रदाय के संतों की टोली छपिया अयोध्या धाम उत्तरप्रदेश से पैदल चल रही है। यह चाणसद बड़ौदा गुजरात पहुंचेगी। यात्रा के प्रमुख महंत विवेक प्रकाश जी ने प्रतिनिधि को बताया की प्रतिवर्ष यह यात्रा निकाली जाती है। इस मंडली में करीब 21 से अधिक संतजन व प्रमुख स्वामी महाराज शामिल हैं। मंगलवार को स्वामी नारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी के सानिध्य में मंडली ने दोपहर 3 बजे खट्टाली में प्रवेश किया। इस बीच कई सामाजिक संगठनों ने संतों पर पुष्प वर्षा की। वहीं जुलूस में बड़ी संख्या में सामाजिक लोग शामिल हुए। यह यात्रा 13/12/2016 को छपिया अयोध्या उत्तरप्रदेश से प्रारम्भ हुई थी। जो 22/1/2017 को  चाणसद बड़ौदा गुजरात में समापन होगी। में खट्टाली के अशोक हिंदुस्तानी, संदीप परवाल, जयेश मालानी, श्याम सुंदर परवाल आदि उपस्थित थे