झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार ने बताया कि नगर मंडल के सभी पालक संयोजकों की विशेष बैठक शनिवार सायंकाल नग रपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया के निवास पर आयोजित की गइ, जिसमें पार्टी की मजबूती एवं आगामी लोकसभा उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक शांतिलाल बिलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, महामंत्री बबलू सकलेचा, विमल दाणी, जमुना वाखला, संजय डाबी, निर्मला अजनार, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा पालक संयोजक उपस्थित थे। नगर मंडल अध्यक्ष पंवार ने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर को स्थानीय एमटू परिसर पर विधानसभा स्तरीय वृहत कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया जावेगा जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चोहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यूह रचना को अंतिम रूप देने तथा वृहद विचार विमर्श के लिए आज 5 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से एमटू परिसर में नगर मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक रखी गई है जिसमें समस्त अपेक्षितों से अनिवार्य रूप से सहभागी होने की अपील की गइ।
Trending
- जब भी ईश्वर से मांगे पूरी आस्था,श्रद्धा व विश्वास से मांगे वो देने को तैयार हैं-पंडित योगेश शास्त्री
- वावी ग्राम में सदस्यता महाअभियान शिविर आयोजित, 15 नए सदस्य जुड़े
- वावी ग्राम में सदस्यता महाअभियान शिविर आयोजित, 15 नए सदस्य जुड़े
- शराब पार्टी के बहाने बुलाया, फिर टामी से उतार दिया मौत के घाट
- सुसाइड नोट में दो नामों का दावा, कार्रवाई की मांग लेकर परिजन पहुंचे एसडीओपी कार्यालय
- आबकारी विभाग ने 800 पेटी अवैध शराब जब्त कर प्रकरण बनाया
- रामपुरा क्षेत्र में पकड़ाए ट्रक और पिकअप, कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हुए आरोपी
- भूमि पर जाने का रास्ता बनाने के लिए शासकीय महिला शिक्षिका भवन को तोड़ने की कोशिश
- वन विभाग की सुस्ती पर भारी तेंदुए का आतंक, पिंजरे में आया सिर्फ बच्चा, बड़ा तेंदुआ अब भी आजाद, बकरे-बकरियों का कर रहा शिकार
- विद्युत मंडल और ठेकेदार की लापरवाही से अंधेरे में रहने को मजबूर हुए ग्रामीण, रात में फोन नहीं उठाते जेई