झाबुआ live के लिऐ ” पारा ” से राजकुमार सरतलिया झाबुआ कोतवाली के अंतर्गत आने वाली पारा चोकी के झुमका के समीप बांकी गांव में बीती रात एक 20 वर्षीय युवक जगन की धारधार हथियार से हत्या कर आरोपी कालू उर्फ कमलेश फरार हो गया । बाद मे पुलिस ने उसे हिरासत मे ले लिया है चौकी प्रभारी पारा जयवीर सिंह के अनुसार घटना शनिवार रात 10.30 के आसपास की है जब पेशे से ड्राइवर कालू ने छगन को धारदार हथियार से मार डाला । चौकी प्रभारी के अनुसार आरोपी को शंका थी कि मृतक के उसकी पत्नी से अवैध संबध है इसी गुस्से मे आकर उसने यह हत्या कर डाली । आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है । Post navigation झाबुआ – अलिराजपुर जिले की राजनीतिक हलचल निर्मला के नाम को भाजपा की हरी झंडी