झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से एमके गोयल की रिपोर्ट
भागवत सप्ताह के 5 वे दिन सभी कथा पंडाल भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रंग में रंग गए। प्रभु जन्म के उल्लास ने सभी को भाव विभोर कर दिया। कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर कथा पंडालो को विशेष रूप से सजाया गया था। गुब्बारे पुष्पहारो आम्र पत्तो से विशेष श्रृंगार किया गया था। माखन हांडी बाँधी गई थी। लगभग सभी जगह छोटे छोटे बालको को कान्हा के रूप में सजाकर लाया गया। जैसे ही व्यास पीठ पर पडिंत जी के द्वारा भागवत ग्रन्थ का वाचन करते हुए भगवान कृष्ण के जन्म की घोषणा की पंडाल भगवान की जय जयकार से गूंज उठे। ढोल बजने लगे । प्रभु जन्म की खुशियों से भरे श्रद्धालु नाचने लगे। महिलाये भी जमकर नाची। केशरिया रंग के छापे लगाये गए। एक दुसरे के चेहरे पर भी रंग लगा दिया गया। कान्हा को पलने में झुलाया गया। आरती पश्चात माखन मिश्री की प्रसादी बांटी गई। जन्म वाचन के पूर्व उन्होंने भगवान के नरसिंह अवतार एवं समुद्र मंथन प्रसंग का वर्णन किया।
Trending
- बस स्टैंड डिवाइडर पर बिजली के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से गाय और सांड की मौत
- शादी समारोह से युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस
- छोटी बच्ची को पकड़ने की कोशिश, ग्रामीणों ने कार सवार को पकड़कर पुलिस को सौंपा
- बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज कजिन भाईयों ने प्रेमी की निर्मम हत्या कर शव रेलवे स्टेशन के पास फेंका
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने 15 लाख 54 हजार से अधिक के विकास कार्यों की दी बड़ी सौगात
- आबकारी विभाग आलीराजपुर द्वारा अवैध मदिरा की 75 पेटी जब्त.. प्रकरण दर्ज
- मंदिर एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की चतुर्थ वर्षगांठ पर यज्ञ हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ
- नानपुर के वार्ड क्रमांक 7 में 25 लाख की लागत से बनेगी अंडरग्राउंड नालियां, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- बस पर हुए हमले के मामले में एफआईआर दर्ज
- माता वैष्णोदेवी के दरबार पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, बताया यहां आने का क्या है उद्देश्य
Prev Post
Next Post