अलीराजपुर लाइव डेस्क ॥ अलीराजपुर जिले के जोबट कस्बे मे आज दोपहर तनाव फैल गया..दसअसल दलित-आदिवासी युवकों के एक समूह ने आज जोबट के झाबुआ रोड पर रहने वाले “जलाल पिता शाह मुहम्मद” पर जानलेवा हमला कर दिया..गंभीर हालत मे उसे पहले जोबट के सामुदायिक चिकित्सालय एवं उसके बाद गुजरात के “दाहोद” शहर रैफर कर दिया गया जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है । जोबट के एसडीओपी ” आनंद सिंह वास्कले” ने अलीराजपुर लाइव
को बताया कि कल शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष “हीरालाल शर्मा” के दामाद ” बंटी पिता रुपलाल” ने भाभरा निवासी “भगत पिता सुपडिया” के साथ विवाद कर मारपीट की थी जिस पर पुलिस ने धारा 323/506 आईपीसी के तहत ” अदम चैक” पर भगत की शिकायत दर्ज की थी । आज करीब 12 बजे के आसपास अपने साथ हुई मारपीट से नाराज “भगत पिता सुपडिया” अपने भाई आजाद” एंव 8 अन्य साथियों के साथ मिलकर भाजपा जिलाध्यक्ष “हीरालाल शर्मा” के दामाद बंटी डामोर से बदला लेने के उददेश से बंटी के घर पर धावा बोला लेकिन जब बंटी नही मिला तो बंटी के घर पर तोड़फोड़ की जिस पर बंटी के भाई विजय ने भगत सहित 9 लोगो के खिलाफ आयपीसी की धारा 147, 452, 294, 506, 427 के तहत मामला दर्ज करवाया ।पुलिस के एसडीओ आनंद सिंह ने बताया कि बंटी डामोर के यहाँ हमला करने के बाद बंटी डामोर की तलाश मे भगत ओर उसके साथी झाबुआ रोड स्थित बंटी के दोस्त जलाल के मकान पर पहुँचे ओर बंटी डामोर के ना मिलने पर जलाल पर गुस्सा उतारते हुऐ जानलेवा हमला कर दिया जिसमे जलाल को गंभीर चोटे आई । अलीराजपुर कलेक्टर शेखर वर्मा ओर एसपी अखिलेश झा ने जोबट का दोरा किया है अलीराजपुर एसपी ने बताया कि जलाल गंभीर घायल है ओर उसके परिजन उसके साथ गुजरात के दाहोद गये है उनके आते ही एफआईआर दर्ज की जायेगी..उधर जोबट मे इन घटनाओं के बाद तनाव को देखते हुऐ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है साथ ही पुलिस का दंगा निरोधी दस्ता भी जोबट में तैनात कर दिया गया है कलेक्टर-एसपी खुद जोबट मे मोजूद है ओर सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका के चलते ऐहतियात बरती जा रही है ।।
Trending
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान