गौरव कटकानी कालीदेवी में 7/06/2023 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ । इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्पूर्ण रामा ब्लॉक के लगभग 300 जोड़ों ने अपना पंजीयन करवाया । जोड़े इस सम्मेलन में शामिल हुए है उनका सत्यापन उनकी संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा किया गया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Video-2023-06-07-at-4.20.43-PM-1.mp4 कार्यक्रम को देखने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद लाइव जुड़े ।कार्यक्रम में पूर्व पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया , रामा जनपद अध्यक्ष शारदा मेड़ा , जनपद सीईओ रावत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे । समस्त जोड़ो का गायत्री परिवार के पंडित द्वारा विवाह संपन्न करवाया गया । समस्त जोड़ो व उनके साथ आए हुए उनके परिजनों के लिए जनपद पंचायत द्वारा भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए । जितने भी जोड़े विवाह के बंधन में बंधे है सरकार की योजना के तहत उनके बैंक खाते में 49000 रुपए की राशि जमा करवाई जाएगी । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Video-2023-06-07-at-4.20.43-PM.mp4 Post navigation आलीराजपुर को मिली दो ट्रेन, सांसद ने हरी झंडी देकर किया रवाना आलीराजपुर के खनिज अधिकारी का स्थानांतरण