फिरोज खान आलीराजपुर। बुधवार को आलीराजपुर से वडोदरा नई ट्रेन की शुरुआत हो गई। दोपहर करीब 2:30 बजे सांसद गुमान सिंह डामोर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रताप नगर की ओर रवाना किया। इस दौरान रेलवे के अधिकारियों के अलावा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ट्रेन शुरू होने के पहले दिन सांसद गुमान सिंह डामोर ने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ ग्राम अम्बारी तक ट्रेन में सफर भी किया। उन्होंने 1500 रुपए में 50 टिकट खरीदी और कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेन में सवार हो गए। इस अवसर पर नागर सिंह चौहान, माधवसिंह डावर , वकील सिंह ठकराल , मकु पोरवाल , विशाल रावत , किशोर शाह , कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी हंसराज सिंह, विक्रम सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद रहे। Post navigation आदिवासी समाज/जयस 12 जून को स्वतंत्रता सेनानी परथी दादा की जयंती धूमधाम से मनाएगा सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, वर्चुअल रूप से आयोजन में जुड़े मुख्यमंत्री