इरशाद खान, बरझर स्थानीय शासकीय कन्या हाई स्कूल में 9 छात्राओं को नि शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। छात्राओं को साइकिलें मध्य प्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माधोसिंह डावर, जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र डावर, तेहसिलदार जितेंद्र तोमर, सरपंच हिमसिंह बारिया, चन्दुलाल साहू के द्वारा दी गई। इस अवसर पर शिक्षक शैलेंद्र शर्मा, रतन सिंह बामणिया, सुरेश साहू, प्रताप सिंह चौहान, मंगल सिंह कोचरा, शकुंतला चौहान, दितली बारिया, शारदा भाबर, संतोषी साहू, चोकी प्रभारी शिवा तोमर, सरपंच हिमसिंह बारिया, नटवर सुमला व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation आकाशीय बिजली गिरने से युवक बुरी तरह झुलसा शादी समारोह में गए ग्रामीण ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी