मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा इटारा निवासी एक युवक ने आम्बुआ कस्बे से बाहर पुराने पत्थर कारखाने के पीछे के मार्ग पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का समाचार है घटना का कारण अज्ञात है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना आम्बुआ को छोटा इटारा निवासी नूरसिंह पिता गुलसिंह नदीधड़ फलिया जो कि सी.एस.पी पद से रिटायर है ने सूचना दी की उसका लड़का महेश कनेश (29) वर्ष 11 दिसंबर को घर से 3 बजे दोपहर को निकाला था तथा उसने मेरे भतीजे दिलीप को मोबाइल पर बताया कि वह गुजरात मजदूरी करने जा रहा है। इस कारण हम निश्चित हो गए 12 दिसंबर को करीब 7 बजे सूचना मिली कि महेश आम्बुआ में टेकरी वाली माता मंदिर के पास सड़क किनारे पड़ा है हम तथा परिवार वाले वहां गए वहां पर महेश मृत पड़ा था तथा जहरीली दवा की शीशी भी पास पड़ी थी। हमने तत्काल सूचना आम्बुआ थाने पर दी जहां मर्ग क्रमांक 66/2023 पर धारा 174 जा.फो के तहत प्रकरण कायम कर शव का पंचनामा बना कर शव परीक्षण उपरांत अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौप जाकर आगे विवेचना की जा रही है घटना का कारण अज्ञात है सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर बघेल द्वारा विवेचना की जा रही है। Post navigation शिक्षण संस्था को बाइक स्टैंड बनाया, कोई रोकने वाला नहीं, वाहन चालकों की मनमानी हुड़दंगी तथा तेज गति से बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा