जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर से 5 किलोमीटर दूर स्थित फाटा डेम में डूेबे छोटू पिता मगन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी फाटा सौलिया फलिया का शव काफी मशक्कत के बाद मिला। दोपहर करीब 2 बजे उसका शव गोताखोरों ने डैम में से निकाला। इसके बाद शव को पीएम के लिए नानपुर ले जाया गया लेकिन नानपुर में पीएम की व्यवस्था नहीं होने के कारण शव को आलीराजपुर भेजा गया। इस दौरान पीएम के कराने के लिए परिजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतक छोटू मगनसिंह गौरतलब है कि छाूटे शनिवार रात को डेम पर ही काम करने वाले अपने रिश्तेदार के यहां गया था। वह रात करीब 9 बजे शौच के लिए गया। लेकिन फिर नहीं लौटा। तलाश करने निकले तो छोटू की चप्पल डैम के किनारे पर मिली। पानी में डूबने को आशंका के चलते पानी में उसकी खोजबीन शुरू की गई। रविवार सुबह आलीराजपुर से गोताखोर पहुंचे और दोपहर करीब 2 बजे पानी में से शव खोज निकाला। Post navigation 1 महीने से लापता पत्नी को तलाश रहा पति मानसून सिर पर लेकिन नर्मदा की पाइप लाइन फूटने से खेती नहीं कर पा रहा किसान