गौरव कटकानी, कालीदेवी पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवम समस्त चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था की सभी अपने अपने क्षेत्र में चल रहे ओवरलोडिंग वाहनों को चेक करे व वाहनों पर लगे कैरियर एवम पैर दान निकलवाए ताकि वाहन चालक किसी प्रकार से अपने वाहन मैं ओवरलोडिंग सवारी ना बैठा सके। इसी के तहत कालीदेवी पुलिस ने भी कल कुल 4 वाहनों को लेकर थाने पर लाए जहां उन पर लगे कैरियर व पैर दान निकलवा कर संबंधित वाहन चालकों को समझाइश व चेतावनी देकर छोड़ दिया । यदि इसके बाद भी वाहन चालक नहीं मानते है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी । https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Video-2023-05-16-at-3.48.25-PM.mp4 Post navigation पगड़ी कार्यक्रम में लगाया रक्तदान शिविर, 26 महिलाओं ने सहित 52 ने किया रक्तदान फेसबुक पर अपनी मौत का जिम्मेदार दो शख्स को बताकर नर्मदा नहर में कुदा युवक