आलीराजपुर। पिता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। राठौड़ (टवली) परिवार बोरी के पगड़ी कार्यक्रम में हुए रक्तदान शिविर में लगभग 52 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ I रक्तदान समिति के सदस्य कपिल राठौड़ ने बताया कि स्वर्गीय तेजमल सीताराम राठौड़ बोरी की पगड़ी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक स्टॉफ द्वारा शासन के नियमों का पालन करते हुए किया गया। जिसमें परिवार के सदस्यों सहित 52 लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान किया। जिसमें मातृशक्ति की अहम भूमिका रही। कुल 26 मातृशक्ति ने रक्तदान किया तथा 26 पुरुष ने रक्तदान किया । अधिकतर ने पहली बार रक्तदान किया। जिला अस्पताल अलीराजपुर ब्लड बैंक ,ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट, का विशेष सहयोग रहा I रक्तदुतसमिति सदस्य अश्विन नागर ने बताया आये दिन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल अलीराजपुर में रक्त की बहुत आवश्यकता होती रहती है। रक्त की कमी के कारण मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। रक्तदूत कपिल राठौर ने पगड़ी रस्म में मानव सेवार्थ के लिए परिवार को इस आयोजन करने के लिए प्रेरित किया। बता दें यह अलीराजपुर जिले में पगड़ी रस्म में 41वां बोरी नगर का पहला रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है जिसमें अलीराजपुर जिले में राठौर समाज का 21वां रक्तदान शिविर है जो पगड़ी रस्म में स्मृति स्वरूप आयोजित किया गया। स्वर्गीय तेजमल सीताराम राठौड़ (टवली)के भाई राजेंद्र टवली व बेटे मनोज, संजय , ओमप्रकाश समस्त परिवार जनों ने सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया एवं प्रशस्ति पत्र व गुरु साहित्य से सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए सभी लोगो से रक्तदान एवं नेत्रदान करने का आह्वान एवं निवेदन किया गया। रक्तदान एवं नेत्रदान को अपने समाज एवं परिवार की परंपरा जरूर बनाएं। Post navigation मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 के पात्र किसानों से आवेदन प्राप्त करने का शुभारंभ हुआ ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ कालीदेवी पुलिस ने चलाई मुहिम