https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2019/07/video_20190715_230024.mp4 https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2019/07/Untitled-32-1920x1080-4.24Mbps-2019-07-15-23-30-48.mp4 सलमान शेख@ झाबुआ Live अभी थोड़ी देर पहले पेटलावद रायपुरिया मार्ग पर एक भयंकर हादसा हो गया एक मारुति कार और मध्यप्रदेश शासन की बोलेरो आपस में टकरा गई घटना में दोनों चालकों को गंभीर चोटे आई है। बताया जा रहा है यह मध्य प्रदेश शासन लिखी हुई बोलेरो वन विभाग पेटलावद में पदस्थ रेंजर जूलियस पिपलाद की है और अन्य वाहन चालक धार के रहने वाले राजेश दभई जो निजी बस मालिक है। फिलहाल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद पुलिस की सहायता से ले जाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। कार चालक पेटलावद के निवासी बताए जा रहे है, जो गम्भीर घायल हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि कार जिधर से आ रही थी वापस उधर पलट गई। रेंजर पिपलाद झाबुआ से अपना विभागीय काम निपटाकर पेटलावद अपने घर आ रहे थे और बस मालिक राजेश धार जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। दोनो को यहां से रेफर किया जा रहा है। Post navigation सरकारी नही बल्कि प्रायवेट स्कूल ने लांच किया अपना वार्षिक कैलेंडर.. अन्नपूर्णा कलश यात्रा; पूण्य कमाने उमड़ा शहर; See Video…