पेटलावद। झाबुआ Live न्यूज़
जी हां आप सही सुन रहे है। अक्सर यही होता आया है कि सरकारी स्कूलों में वार्षिक कैलेंडर शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा सत्र शुरू होते ही जारी कर दिया जाता है, लेकिन ये कभी देखने मे नही आया कि किसी प्रायवेट स्कूल ने अपना वार्षिक कैलेंडर जारी किया हो।
एमराल्ड जूनियर कॉलेज पेटलावद में विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों से सम्बंधित जानकारी के लिए वार्षिक केलेंडर का विमोचन लांच किया गया।
आयोजन डारेक्टर हरिओम पाटीदार, मनोज जानी, कमलेश परमार, अमित शुक्ला, दीपेश शुक्ला के मार्गदर्शन में हुआ।केलेंडर का विमोचन स्कूल स्टाफ ओर कक्षा 9 वी के विद्यार्थियों ने किया।
प्राचार्य श्रीमती सौम्या भावसार ने बताया कि इस प्रकार का केलेंडर लांच करने वाली क्षेत्र की संभवतया पहली स्कूल होगी जिसने अपने वर्ष भर कार्यक्रमो को तय कर उसकी तैयारियां गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ शुरू कर दी है। केलेंडर प्रत्येक विद्यार्थियों के घर तक पहुँचेगा जिससे वर्षभर में होने वाली शैक्षणिक, परीक्षा कार्यक्रम, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल कूद सभी गतिविधियों का उल्लेख होगा,जिससे बच्चो के साथ पालकगण भी सुविधा के साथ अवगत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *