झाबुआ live के लिऐ विपुल पांचाल की ” midnight ” रिपोर्ट । जिला चिकित्सालय मे उपचाररत झुलसे लोग बुधवार रात करीब 10.30 बजे के आसपास इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर करण ढाबे पर एक अग्नि हादसा हो गया जिससे 6 लोग झुलस गये । इसमे घायल होने वालो मे अधिकांश ढाबे के कर्मचारी है । आनन फानन मे सभी झुलसे लोगो को झाबुआ जिला चिकित्सालय लाया गया जहा उनका उपचार जारी है । यह घटना गैस सिलेंडर की पाइप मे आग लगने से हुई है झुलसे लोगो मे विजु ( 15 ) रतन ( 30 ) कमलेश ( 22 ) पानसिह ( 16 ) दिनेश ( 16 ) एंव हसनैन ( 20 ) शामिल है । Post navigation 56 घंटे बाद भी शव तलाश नही सका प्रशासन लापता युवक का शव अंततः माही ने उगला