झाबुआ live के लिऐ झकनावदा से जितेंद्र live विगत 60 घंटे पहले माही नदी मे डूबे सरदारपुर थाने के युवक अशोक चौधरी का शव अब खुद माही ने ही उगल दिया है आज सुबह शव अपने आप ऊपर आ गया जिसके बाद स्थानीय लोगो ने प्रशासन को इसकी सूचना दी । गौरतलब है कि कल शाम को शव ना मिलने से परेशान होकर अशोक के परिवार ने सामाजिक रस्मे पूरी कर दी थी ओर पुलिस / प्रशासन ने भी हथियार डाल दिये थे गोताखोर भी नाकाम साबित हुऐ थे । इसके पहले ढाई दिनो तक प्रशासन का अमला हर प्रयास कर थक चुका था । गौरतलब है कि अशोक चौधरी बीते सोमवार को माही मे उस समय डूब गया था जब वह अपने चार दोस्तो के साथ माही किनारे स्नान कर रहा था ओर उसका पैर फिसल गया ओर वह डूब गया था । Post navigation EXCLUSIVE ” ढाबे मे अग्निकांड ” 6 लोग झुलसे पुलिस दतियाघाटी से तीन चोरों को रंगे हाथों पकड़ा