आलीराजपुर। चुनाव प्रचार का समय बीतने के बाद भी रैली निकालने के मामले में इंदौर हाईकोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, तत्कालिन प्रभारी मंत्री सुरेंद्र हनी बघेल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल सहित अन्य को बरी कर दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आलीराजपुर के तत्कालीन कलेक्टर ने एफआईआर दर्ज कराई थी। एमएलए एमपी कोर्ट नंबर 41 के जज सुरेश यादव ने सभी को बरी कर दिया। Post navigation मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 सितंबर को उमराली में सभा का संबोधित करेंगे आलीराजपुर पुलिस का नवाचार- पुलिस दीदी कार्यक्रम का शुभारंभ किया