आलीराजपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 सितंबर को आलीराजपुर जिले में आ रहे हैं। कलेक्टर अभय बेडेकर और विधानसभा प्रभारी किशोर शाह ने दौरे की पुष्टि की है। इस दिन मुख्यमंत्री सोंडवा विकासखंड के ग्राम उमराली में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के साथ नर्मदा उद्वहन सिंचाई परियोजना का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की विभागीय तैयारी की जा रही है। हेलीपैड फाइनल हो चुका है। 28 सितंबर की शाम तक मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए है। Post navigation वीर तेजाजी महाराज का जुलूस निकाला, महाआरती की गई चुनाव प्रचार का समय निकलने के बाद भी प्रचार करने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री व आलीराजपुर विधायक सहित सभी बरी