भूपेंद्र नायक, पिटोल आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस वर्ष भी सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत आज पिटोल ग्राम पंचायत द्वारा दोपहर 12 बजे पिटोल ग्राम पंचायत भवन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में छोटे बच्चों से लगाकर सभी उम्र के लोगों ने भाग लेकर देश की शान तिरंगे को हाथ में लेकर संपूर्ण पिटोल नगर भ्रमण कर वापस पंचायत भवन पर आकर समाप्त की। इस यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया के साथ पिटोल के भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं पर पुलिस विभाग से चौकी प्रभारी पल्लवी भर के साथ उनका स्टाफ एवं आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत के कर्मी भी इस यात्रा में शामिल हुए। हर घर तिरंगा 15 अगस्त तक अपने घरों घर ऑफिस दुकान पर लहराया जाएगा। Post navigation रास्ता भटके बालक को पुलिस ने परिजन से मिलवाया, जांच पड़ताल के बाद पिता को सौंपा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस