मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ तथा आसपास के क्षेत्र में विगत 26 नवंबर की दोपहर से अचानक हुई वर्षा जो की रात भर रुक रुक कर बादलों की गरज तथा बिजली की कड़क के साथ होती रही वर्षा का क्रम कभी तेज तो कभी कम जरूर बना रहा मगर बारिश अधिक समय तक होने के कारण क्षेत्र के जलाशयों कुओं, तालाबों तथा स्टाप डैमो में जलस्तर बढ़ गया। इसी वर्षा के कारण हथनी नदी जिसमें वर्षों बाद लबालब पानी बैराजों के कारण भरा हुआ है तथा सिंचाई होने के कारण जल स्तर कुछ कम हुआ था मैं इस मावठे की वर्षा से लगभग 3 फीट जलस्तर बढ़ने के समाचार है जलस्तर बढ़ने का पता शिवालय प्रांगण के पास हथिनी नदी में डूबी चट्टानों से लगाया जा सकता है क्योंकि जो चट्टानें पानी के ऊपर दिखाई दे रही थी वह अब बहुत कम दिखाई दे रही है चट्टानें डूबने से पता चलता है कि पूर्व भरा हुआ जलस्तर जो कि कम हुआ था अब पुनः बढ़ गया है जिस कारण कृषकों तथा नागरिकों में हर्ष है अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी महीना में जल संकट नहीं होगा। Post navigation बिजासन माता मंदिर में प्रथम अन्नकूट महोत्सव मनाया, छप्पन भोग लगाया विधानसभा चुनाव की धुंध छंटी मौसम में धुंध कायम