नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk अब से कुछ देर पहले झाबुआ की पुलिस लाइन में आने वाले स्वतंत्रता दिवस की परेड की रिहर्सल के दौरान झाबुआ कोतवाली में पदस्थ आरक्षक संतोष गोस्वामी अचानक गश खाकर गिर पड़े, साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विगत माह जनवरी में ही श्री गोस्वामी अपने पिताजी की जगह अनुकंपा नियुक्त हुए थे, इनके पिताजी श्री अशोक गोस्वामी भी झाबुआ में ही पदस्थ थे। प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण हृदयघात बताया जा रहा है, शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है, फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में कागजी कार्यवाही जारी है, परिजनो को उनके गृह जिले उज्जैन में सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। Post navigation कॉलेज में नहीं हुआ 600 से अधिक विद्यार्थियों का एडमिशन, एबीवीपी ने सेट बनाने की मांग की बाजार से गुम हुए बालक को देखकर बूढ़ी दादी के चेहरे पर आई मुस्कान, पुलिस ने घर पहुंचाया