झाबुआ हज वेलफेयर सोसायटी की जिला यूनिट ने मेधावी मुस्लिम स्टूडेंट्स का एजाज़ व कॅरियर गाइडेंस शिविर का कार्यक्रम झाबुआ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज, मध्यप्रदेश यूनिट के प्रदेश सचिव मोहम्मद जुबैर कुरैशी, मोटिवेशनल स्पीकर प्रो. असद खान इंदौर, झाबुआ जिलाध्यक्ष अब्दुल समद खान, एडवोकेट युनुस लोधी, झाबुआ यूनिट से जुड़े हाजी शाहिद निज़ामी, हाजी सईद,हाजी तस्दीक , हाजी मुस्तकीम भाई,हाजी नईम शेख, हसन काजी, अजहर हुसैन व समाज के वरिष्ठजन मौजूद थे। इस दौरान मौजूद अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपना कॅरियर अच्छे मुकाम तक ले जाने के लिए आवश्यक समझाइश दी। इस असर पर मोटिवेशनल स्पीकर प्रो. असद खान ने कहा कि बच्चों सिर्फ ओर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दे एवं अपना कॅरियर को बुलंदियों तक पहुंचा, इसके लिए हमारी ओर से जो भी सहायता उपलब्ध होगी करवाएंगे। जिला हज वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष अब्दुल समद खान ने बताया जिले के तकरीबन 50 मुस्लिम बच्चों को कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने व समाज का नाम रोशन करने वाले बच्चों को शिल्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। Post navigation CB Live के खबर का असर; लापरवाही बरतने पर दो शिक्षको पर गिरी गाज, हुए सस्पेंड… आखिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कौन याद दिलाएगा 2003 में जनदर्शन यात्रा में की गई घोषणा