श्री राम कथा श्रवण करने उमड़ रहे श्रद्धालु, श्री राम व माता सीमा के विवाह की झांकी का स्वागत किया

- Advertisement -

अशोक बलसोरा, झाबुआ

ग्राम पंचायत रोटला में धर्म रक्षक सेवा समिति द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान  श्री राम कथा 11 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी श्री  प्रणवानंद सरस्वती जी  महाराज वृंदावन की मुख्य वाणी से हजारों भक्त श्री राम कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं। 

प्रभु श्री  राम व माता सीता के विवाह की झांकी का  लोगों ने स्वागत किया। इसके अलावा महा आरती महा प्रसादी  का लाभ लाभ लेते हुए भागवत  गीता का गुरु जी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भारतीय गौरक्षा वाहिनी प्रदेश महामंत्री  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू धानक पटेलिया समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष जवसिंह परमार  धर्म  रक्षक समिति के जिला संयोजक जिला जनपद सदस्य बाल सिंह मसानिया ने महामंडलेश्वर  आचार्य स्वामी श्री प्रणवानंद  जी सरस्वती महाराज का साल श्रीफल से स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद लिया। पारा मंडल अध्यक्ष  सजनसिग अमलियार अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश गोयल  रोटला सरपंच  मदनपुरा केसर भूरिया  करण भूरिया तड़वी पटेल साधु महाराज आदि कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए  शामिल हुए।

अवसर पर राजू धानक ने गुरुजी का भारत भर में  वनवासियों जिलों में भ्रमण प्रवास  कर  बच्चों का संस्कार से सनातन धर्म जागरण अलग जगाने पर गुरु जी को कोटि-कोटि वंदन अभिनव करते हुए गूरुजी का  आभार प्रकट किया व  जिले में धर्म जागरण के लिए  जिला धर्म रक्षक सेवा  समिति  का   भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात  पुलवामा में  आतंकी हमले में शहीद हुए  भारत की आन बान शान जांबाज सैनिकों पुनः जन्म हो   उनकी आत्मा शांति मोक्ष के लिए शांति पाठ कर नमन किया।