रात को अज्ञात लोगों ने किया एक झोपड़ी को आग के हवाले; सबकुछ जलकर ख़ाक..

- Advertisement -

बीती रात ग्राम गोमला के नाका फलिया में अज्ञात लोगों द्वारा एक मकान को आग के हवाले कर दिया गया। जिसमें घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
घटना रात 12 बजे करीब की हैं। जानकारी के मुताबिक यह आग पप्पू पिता किना सिगड़िया के मकान में लगी थी। आग लगने से घर में अनाज और समान और चांदी और पैसे सब जल गए। घरवाले कुछ भी बचा नही पाए। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि इस घटना में नही हुई। आग किसने लगाई इसका पता अभी तक चल नही पाया है।