मरीज बनकर डॉक्टर के घर पहुंचे 5 बदमाश और फिर जो हुआ पढ़िए EXCLUSIVE खबर..

- Advertisement -

झाबुआ Live desk 
बीती रात काकनवानी के उस्वास्थ्य केंद्र पर मरीज बनकर आए अज्ञात बदमाशों ने कैंपस में बने डॉक्टर के घर पर पहुंचकर लूट की वारदात को अंजाम देने का असफल प्रयास किया। घटना में डॉक्टर की सुझबुझ से बदमाश भाग निकले।
मिली जानकारी के मुताबिक रात लगभग 12:25 पर पांच बदमाश काकनवानी उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते और वहां डॉक्टर सोभान बबेरिया के घर के बाहर जाकर आवाज लगते हैं कि सर इलाज करना है। वे जैसे ही गेट खोलते हैं तो तुरंत बदमाश अंदर घुसते हैं और गले पर चाकू रखते हैं लेकिन डॉक्टर के सूझबूझ उनका सामना चिल्ला देते है। तभी कैंपस के लोग जाग जाते है और सभी बदमाश वहां से भाग निकलते है। हालांकि जल्दबाजी में वे अपने हथियार वहीं छोड़ भागे। रात में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटना के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि डॉक्टर सोभान अब से थोड़ी देर बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज करेंगे।