मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती 2 अक्टूबर को संपूर्ण भारत के साथ ही मध्य प्रदेश तथा प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर के कस्बा आम्बुआ में भी दोनों विभूतियों को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन जोबट विधानसभा के आम्बुआ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौपाल के जिला अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेसी महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में श्रद्धा सुमन अर्पित किए है श्री रावत ने कहा कि हम हमारे राष्ट्रपिता तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के बताएं रास्ते पर चले देश में तथा अपने क्षेत्र में अहिंसा परमोधर्मा के गुणों को अपनाते हुए नफरत को मिटा कर प्रेम मोहब्बत से रहे यही संदेश हमें हमारे इन नेताओं ने दिया था हम भी इन्हीं के बताए रास्ते पर चलकर देश समाज क्षेत्र में भाईचारा कायम रखें श्रद्धांजलि सभा में देश के अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *