जितेंद्र वाणी, नानपुर आगामी त्योहारों को लेकर आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर स्थानीय पुलिस थाना परिसर में 12 अक्टूबर को शांति समिति की बैठक रखी गई। बैठक थाना प्रभारी नेपाल सिंह चौहान ने ली। इस दौरान समिति के सदस्यों के अलावा नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्य और डीजे संचालक भी शामिल हुए। थाना प्रभारी चौहान ने सभी को आचार संहिता का पालन करने को कहा। रैली एवं जुलूस निकालने हेतु प्रशासन से अनुमति लेने, निर्धारित समय एवं कम आवाज में डीजे बजाने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट/टिप्पणी न करने, गरबा स्थलों पर वॉलिंटियर्स रखने, गरबा पंडालों में बाहरी/संदिग्ध व्यक्ति पाए जाने पर पुलिस को सूचना देने, शांतिपूर्वक नवदुर्गा उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। साथ ही पुलिस प्रशासन का सहयोग करने, शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने सहित प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई। बैठक थाना प्रभारी प्रभारी नेपाल सिंह चौहान एवम थाना स्टाफ एवं डॉक्टर आशीष चौहान, बिजली विभाग के कर्मचारी,नवदुर्गा उत्सव समिति सदस्यों, डीजे संचालकों, नगर के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारगणों की उपस्थिति में आयोजित की गई। Post navigation बस और बाइक की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत दो सरपंच, पांच इंजीनियर और चार सचिव बदल गए फिर भी नहीं बन पाई चार साल से अधूरी पड़ी 100 मीटर सड़क*