चंद्रशेखर आजाद नगर। चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा में नव चेतना विस्तार केंद्र पर परिवा जक प्रकाश नारायण नागर द्वारा जन्मदिवस संस्कार विवाह वर्षगांठ संस्कार संपन्न कराया गया। बसंत पंचमी के उत्सव पर गायत्री परिजन द्वारा आयोजित यज्ञ में गायत्री मंत्रों के साथ सैकड़ों आहुति दी गई गायत्री परिजनों द्वारा प्रातः 10:00 बजे मां सरस्वती मां गायत्री जी पंडित श्रीराम शर्मा मां भगवती देवी शर्मा का पूजन कर आरती प्रसादी का वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर गायत्री परिजन देवेंद्र वाणी कविता वाणी का जन्मदिवस संस्कार एवं परिजन आनंद शाह नेहा शाह की विवाह वर्षगांठ संस्कार धूमधाम से संपन्न किया गया इस अवसर पर नव चेतना विस्तारित केंद्र के वरिष्ठ परिजन बाबूलाल वाणी आनंद शाह अमर सिंह महेश चंद्र शाह भावेश शाह महिला मंडल श्रीमती नेहा सा सुनीता सोनी कविता वाणी भावना बैरागी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *