आलीराजपुर। 11-08-2023 को सीसीबी महाप्रबंधक आर.एस. वसूनिया व सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा जिला अलीराजपुर के फिल्ड स्टाफ की समीक्षा बैठक ली। एजेंडे के बिंदुओं पर समीक्षा कर लक्ष्य आवंटित कर पूर्ति के निर्देश दिये। बैठक में सहकार से समृद्धि योजना के तहत भारत सरकार के 45 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाकर समितियों को अन्य कार्य कर अन्य आय सृजन के संबंध में निर्देश दिये गये। मुख्यत: निम्न विषयों पर निर्देश दिए जन औषधि केन्द्र, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, कामन सर्विस सेंटर PACs Computerisation FVR, DCT, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र, ऋणी, अऋणी किसानों का समय सीमा में फसल बीमा पोर्टल पर दर्ज करना, मध्य अवधि ऋण वितरण, कृषि ऋण तथा पशूपालन, मत्स्य पालन ऋण बढाने, ISS Portal पर KCC की इंटरी, शासन के निर्देश अनुसार खाद भंडारण वितरणनिरीक्षण, आडिट तामिली, धारा 84-85, मांग वसूली। उपरोक्त समस्त कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। Post navigation एसपी ने की आलीराजपुर जिले में थाना प्रभारियों की नियुक्ति वरिष्ठजन एवं सेवानिवृत कर्मचारियों अधिकारियों का सम्मान किया