सुनिल खेड़े, जोबट बहुत दिनों से बगैर थाना प्रभारी के चल रहे थानों में आज एसपी राजेश व्यास ने थाना प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। निरीक्षक गोपाल परमार को रक्षित केंद्र अलीराजपुर से थाना प्रभारी आजाद नगर भेजा गया है। छगन सिंह बघेल रक्षित केंद्र अलीराजपुर से थाना प्रभारी उदयगढ़, कार्यवाहक निरीक्षक मनोरमा सिसोदिया रक्षित केंद्र अलीराजपुर से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह कार्यवाहक निरीक्षक सोनू शितोले को रक्षित केंद्र अलीराजपुर से थाना प्रभारी बखतगढ़, निरीक्षक आरती चराटे रक्षित केंद्र अलीराजपुर से थाना प्रभारी जोबट बनाया गया है। कार्यवाहक निरक्षक परमानंद गोयल रक्षित केंद्र अलीराजपुर से थाना प्रभारी कट्ठीवाड़ा किया गया है। एसपी अलीराजपुर की ओर से सभी थाना प्रभारियों को तत्काल जॉइनिंग के लिए निर्देशित किया गया है। Post navigation चोरी की रिपोर्ट लिखाने वाला ही निकला चोर सीसीबी महाप्रबंधक ने एजेंडे की समीक्षा कर लक्ष्य आवंटित कर पूर्ति के निर्देश दिए