जोबट नगर के अगाल धर्मशाला परिसर में स्वर्गीय सुमर सिंह अजनार की स्मृति में जन सेवक सुरपाल अजनार के द्वारा नगर के वरिष्ठजन एवं सेवानिवृत कर्मचारियों अधिकारियों का सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर की वरिष्ठ जन मौजूद रहे। जोबट नगर के अगाल धर्मशाला परिसर में क्षेत्र की जनसेवक एवं कांग्रेस के जिला महासचिव सुरपाल अजनार के द्वारा नगर के वरिष्ठजन एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन करते हुए उन्होंने सम्मान किया। इस मौके पर सभी समाज वर्ग के यहां पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे और उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय सुमर सिह अजनार की स्मृति एवं प्रेरणस्त्रोत से सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित करते हुए सम्मान किया। साथ ही इस मौके पर नगर के वरिष्ठ जन दिवंगत को भी उन्होंने श्रद्धांजलि दी है। जिसमें कि सभी वरिष्ठ जनों की तस्वीर लगाई गई थी और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी और यहां पर वरिष्ठजनों एवं सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी का सम्मान किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में वरिष्ठजन और अन्य लोग मौजूद रहे और यहां पर सभी समाज के नागरिकों का सम्मान किया है। इस मौके पर कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य हजरी अजनार और अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। Post navigation सीसीबी महाप्रबंधक ने एजेंडे की समीक्षा कर लक्ष्य आवंटित कर पूर्ति के निर्देश दिए एक दिवसीय दौरे पर आ रहे है प्रभारी मंत्री दत्तीगांव, क्या रहेगा उनका कार्यक्रम