Category: थांदला

माध्यमिक शिक्षिका को मुख्य समारोह में कलेक्टर ने किय सम्मानित

थांदला। शासकीय सेविका माध्यमिक शिक्षिका मुन्नी परमार को जिले से थांदला विकास खंड के कन्या संकुल की माध्यमिक विद्यालय सेमलपाडा को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय पर…

गणतंत्र दिवस पर अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पीटी और नृत्य में मारी बाजी

थांदला। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर थांदला दशहरा मैदान में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अणु पब्लिक स्कूल, थांदला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन…

आखिर इस बार गणतंत्र दिवस का रंग क्यों दिखा फीका..? मंच से गायब रहे पंच, निजी स्कूल की बेरुखी — बना चर्चा का विषय..? अर्पित चोपड़ा, खवासा जहाँ पूरा देश 26 जनवरी को गर्व और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाता है वहीं झाबुआ जिले के खवासा गांव में इस बार यह राष्ट्रीय पर्व कुछ फीका-सा नजर आया। गांव में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर कई चर्चाओं का दौर चलता रहा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई ग्राम पंचायत भवन पहुँची। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से हर बार की तरह इस बार भी प्रभात फेरी से लेकर मंच तक कई पंचों की अनुपस्थिति साफ नजर आई। जनप्रतिनिधियों की यह गैर मौजूदगी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। एक निजी स्कूल की प्रभातफेरी को लेकर बेरुखी खासी चर्चा का विषय बनी रही। आमतौर पर इस देशभक्ति पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहता है, लेकिन इस बार स्कूल के बच्चे मुख्य कार्यक्रम से दूर नजर आए। उक्त निजी स्कूल का स्टॉफ कुछ बच्चों को लेकर सीधा कार्यक्रम में पहुंचा और मंच पर बच्चों की प्रस्तुति करवाकर इतिश्री करता दिखाई दिया। प्रतिवर्ष एबीवीपी द्वारा झंडा वंदन किया जाता है लेकिन इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किया गया। यह भी नगरवासियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। प्रभात फेरी के पश्चात ग्राम पंचायत भवन में सरपंच गंगाबाई खराड़ी द्वारा ध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और ध्वज को सलामी दी गई। आगे का कार्यक्रम कन्या स्कूल परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ मंच पर भी कई पंचों की उपस्थिति नहीं दिखी। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गाने पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के पश्चात ग्राम पंचायत द्वारा मिठाई वितरण किया गया। राष्ट्रीय पर्व के इस मुख्य कार्यक्रम को लेकर पंचायत द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई। कुल मिलाकर, खवासा में इस बार गणतंत्र दिवस का उत्साह कहीं न कहीं कम नजर आया। पंचों की गैर हाजरी, परंपरागत प्रभात फेरी को लेकर स्कूल की बेरुखी लोगों को खटकती रही। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व जैसे अवसरों पर सभी को एकजुट होकर भाग लेना चाहिए, ताकि बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना और मजबूत हो सके।

मंच से गायब रहे पंच, निजी स्कूल की बेरुखी — बना चर्चा का विषय..?

खेलो एम.पी. युवा गेम्स में अणु पब्लिक स्कूल थांदला के खिलाड़ियों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया

थांदला। मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित खेलो एम.पी. युवा गेम्स में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए और जिले का गौरव…

खवासा में भक्ति की बयार, प्रभातफेरी और अखंड रामायण पाठ से धर्ममय हुआ माहौल

अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा नगर में विगत कई समय से लगातार निकाली जा रही प्रभातफेरी का क्रम निरंतर जारी है। प्रभातफेरी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर बस स्टैंड से शुरू…

जयपुर युवा संसद में थांदला के यश राठौड़ ने बढ़ाया जिले का मान, क्षेत्र का नाम किया रोशन

थांदला। नगर के होनहार युवा यश राठौड़ (काका) ने जयपुर में आयोजित विकसित भारत युवा संस्थान द्वारा संचालित युवा संसद में रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर पूरे अंचल का…

वन अधिकार अधिनियम व पेसा कार्यशाला सह प्रशिक्षण सम्पन्न

थांदला। जनपद पंचायत थांदला में वन अधिकार अधिनियम (FRA) और पेसा (PESA) प्रशिक्षण में भाग लेने वाले ग्राम पंचायत स्तरीय पेसा कानून व वनाधिकार अधिनियम के मैदानी कर्मचारियों समिति के…

‘मैं बेटा हूं महाकाल का’ फेम नितिन बागवान की आज थांदला में भजन संध्या, 250 संतों का होगा समागम

रितेश गुप्ता, थांदला संतों की नगरी छोटी काशी कहे जाने वाले थांदला नगर में स्थानीय मेट्रो गार्डन पर आज भव्य भजन संध्या का आयोजन प्रसिद्ध भजन गायक नितीन बागवान की…

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास की जमीन उद्योगों को देने का विरोध, ग्रामीणों ने कहा- उद्योग नहीं खेती चाहिए

परवलिया/थांदला। भारत माला परियोजना दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के समीप ग्राम पंचायत खान्दन में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को आवंटित भूमि हेतु जारी विज्ञप्ति को रद्द करने हेतु ग्रामीणों…