थांदला। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर थांदला दशहरा मैदान में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अणु पब्लिक स्कूल, थांदला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा प्रस्तुत पीटी प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकरूपता एवं सामूहिक समन्वय का शानदार परिचय दिया। प्रभावशाली अभ्यास और सटीक तालमेल से भरपूर इस प्रस्तुति को निर्णायकों ने श्रेष्ठ मानते हुए विद्यालय को पीटी प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्रदान किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य की थीम “अन्नदान महादान” ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। समाज को अन्न के महत्व और दान की भावना का संदेश देने वाली इस प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुति के लिए विद्यालय ने नृत्य प्रदर्शन में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पंडदा ,अनुविभागीय अधिकारी श्री मंडलोई जी एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अनु पब्लिक स्कूल एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों आने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Post navigation खेलो एम.पी. युवा गेम्स में अणु पब्लिक स्कूल थांदला के खिलाड़ियों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया माध्यमिक शिक्षिका को मुख्य समारोह में कलेक्टर ने किय सम्मानित