झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एवं केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक 21 मई को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित अंम्बा पेलेश गार्डन पर रखी गई है। जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि बैठक में भाजपा जिला प्रभारी हरिनारायण यादव,एवं लोकप्रिय भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरीया
का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी भाजपा, सांसद, विधायक, मंत्री, मंत्री दर्जा प्राप्त, पूर्व विधायक, सभी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी भाजपा, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा, मंडल प्रभारी, कार्यक्रम की जिला टोली संयोजक-सह संयोजक/सदस्य गण, मण्डल टोली के संयोजक-सह संयोजक, मोर्चा जिला अध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी/जिला संयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष/सदस्य, जनपद अध्यक्ष, नपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *