चंद्रशेखर आजाद नगर। आजाद नगर के वार्ड क्रमांक 15 में स्थित बिल्केश्वर महादेव मंदिर की पुनः प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन नंदी महाराज की डोली में बिठाकर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। जिसमें डीजे की धुन पर नगर की महिला मंडल ने गरबा रास शिव भजन की धुन पर महिलाएं साथ में चल रही थी। जगह-जगह पर नागरिकों ने फूलों से स्वागत सत्कार किया। जगह-जगह नंदी महाराज की पूजा की गई। नगर की एकता ग्रुप द्वारा इस बार भी जलपान की व्यवस्था की गई थी। कल महाशिवरात्रि पर प्रातः 8:00 हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। दोपहर 12:00 महाआरती के पश्चात फलाहारी खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। Post navigation सांसद की विधायक वीरसिंह भूरिया पर की गई टिप्पणी पर बोले कांग्रेसी नेता पटेल, कहा- आपके मंत्री तो पांचवी फेल उत्कृष्ट विद्यालय में विकास यात्रा के दौरान 36 लाख की लागत से नवीनीकृत विद्यालय भवन का लोकार्पण किया