जीवनलाला राठौड़। सारंगी अभी-अभी थांदला बदनावर स्टेट हाईवे पर सारंगी के पास चौकी महुडी गांव के समीप एक सिलेंडर से बड़ा ट्रक पलटी खा गया। ट्रक जैसे पलटी खाया वैसे ही ट्रक में आग लग गई और सबसे बड़ी खबर यह है कि जो सिलेंडर उस ट्रक में थे वह एक एक करकर फूट रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है मौके पर पेटलाद पुलिस भी पहुंच रही है और पेटलावद से फायर ब्रिगेड भी वहां पहुंच रही है। हालांकि सबसे बड़ी बात है कि सिलेंडर के फूटने की वजह से कोई भी उस जलते ट्रक के पास जा नहीं पा रहा है। इस घटना में बताया जा रहा है कि ड्राइवर की भी जलने से मौत हुई है हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Post navigation श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज का जन्म उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया स्टेट हाइवे पर एक और हादसा: केमिकल से भरा टैंकर खाया पलटी, चालक की मौत