विपुल पांचाल। झाबुआ
अन्तरवेलिया पिपलिया इलाके में रात्रि गश्त से लौटने के बाद मप्र शासन सशस्त्र बल यानि एसएफ के जवान नितेन्द्र मंडलोई (नितिन) निवासी पोलाई कला जिला शाजापुर ने आज सुबह 6 बजे अपने बैरक में खुद को गोली मारकर उड़ा लिया, सुबह 4 बजे के करीबन नितेन्द्र मंडलोई गश्त कर लौटा था और सुबह 6 बजे उसने खुद को गोली मारी। थ्री-नाट-थ्री रायफल से उसने गोली मारी है, सूचना मिलने पर एसपी विनीत जैन अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे है और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शव का पंचनामा बनाया जा रहा है। उसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *