जीवनलाल राठौड़, सारंगी भारत देश का सबसे मजबूत और पत्रकारों के हित में कार्य करने वाला भारतीय पत्रकार संघ आईजी झाबुआ युवा जिला इकाई की घोषणा की भारतीय पत्रकार संघ युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संदीप जैन अनुशंसा कर युवा इकाई के जिलाध्यक्ष उमेश चौहान ने जिले की युवा इकाई की घोषणा की जिसमें पेटलावद तहसील अध्यक्ष पद पर हर्षवर्धन सिंह राठौर ( सारंगी ) की नियुक्ति की। नियुक्ति के बाद जिले एवं प्रदेश के पत्रकार बंधुओं सारंगी नगर पत्रकार संघ नगर के गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ पत्रकार चंद्रवीर सिंह राठौर, संजय उपाध्याय गजेंद्र सिंह शक्तावत, राकेश बंबोरी, जीवन राठौड़, विजय अग्रवाल ,जय राज भट्ट, जितेन राठौड़, राकेश प्रजापत, वीर राज प्रजापत आदि पत्रकार बंधु ने बधाई देकर नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह राठौर के उज्जवल भविष्य की कामना की। तहसील पत्रकार संघ युवा इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह राठौर ने बताया- युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जैन जिला अध्यक्ष उमेश चौहान ने जो हमें जवाबदारी दी है हम उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे प्रत्येक युवा पत्रकारों के हित में कार्य करेंगे । साथ ही पेटलावद तहसील कार्यकारिणी सदस्यों की जल्द से जल्द घोषणा करेंगे।हर्षवर्धन राठौर के भारतीय पत्रकार संघ युवा इकाई के तहसील अध्यक्ष बनने पर सारंगी नगर पत्रकार संघ अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बधाई देखकर भारतीय पत्रकार संघ के युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संदीप जैन युवा इकाई के जिलाध्यक्ष उमेश जी चौहान का आभार माना। ) Post navigation BIG NEWS OF THE DAY: ड्यूटी से लौटे एसएफ के जवान ने खुद को गोली मारी; मौके पर मौत .. धारा 165 व 172 मसले पर विवाद के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति