विपुल पांचाल@ झाबुआ Live कोरोना संक्रमण अब जिले के लगभग सभी हिस्सों में पहुंच गया है। जिसकी वजह से इसके फैलने का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अनलॉक में ढील के बाद लगातार जिले में कोरोना के नए पेशेंट सामने आते गए और आज की स्थिति यह हो गई कि कोरोना संक्रमित मरीजो का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। अभी हाल ही में एक बड़ी खबर आई है कि जिले में 18 नए कोरोना के केस सामने आए है। इसमे 8 पारा, 6 खच्चरटोडी, 2 राणापुर और 2 थांदला के मरीज शामिल है। ऐसे में अब प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट होने का दावा कर रहा है और संक्रमण को फैलने के खतरे को रोकने के लिए कवायद की जा रही है। Post navigation जिला प्रशासन को पता नहीं था ओर नानपुर विगत 6 दिन से अघोषित बंद रहा ; कल से खुलेगा आलीराजपुर जिले में लगा कोरोना का शतक; 10 नए कोरोना के केस; प्रशासन की बड़ी चिंता …