फिरोज खान@ आलीराजपुर आलीराजपुर जिले में कोरोना का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक कर हर क्षेत्र इसकी चपेट में आ रहे है। जिले के लिए यह ख़बर बेहद चिंताजनक और बुरी है। खबर यह आ रही है कि जिले में 10 नए कोरोना पेशेंट मिले है। अब जिले में कुल कोरोना के मरीजो की संख्या 106 हो गई है। सीएमएचओ डाक्टर प्रकाश ढोके ने बताया इसमे 9 अकेले आजादनगर के है और 1 आलीराजपुर का है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। अनलॉक-2 शुरू होते ही शहर में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी बढ़ने लगी है। इसकी सीधी सी वजह है लोगों का मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के साथ अपनी सही जानकारी उचित समय पर प्रशासन को नहीं देना। बार-बार एडवायजरी जारी करने के बाद भी शहर में कई स्थानों पर लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे है। Post navigation BIG NEWS: अब झाबुआ जिले में कोरोना विस्फोट; अलग-अलग शहरों के कुल 18 कोरोना पॉजिटिव .. बाल कल्याण समिति ने किया बालिका का पुनर्वास;नाबालिग को मिला माता-ंपिता का सानिध्य ..