आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को कक्षा-9वी से11वीं तक के छात्रों द्वारा भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के संस्था प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह ने विदाईरत कक्षा- 12 वी के छात्र-छात्राओं से कहा कि वे इस विद्यालय से शिक्षा पूर्ण कर जरूर जा रहे हैं लेकिन वे अपने जीवन में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना,अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन करें। आगामी परीक्षा की तैयारी को लेकर भी  समझाईश दी। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक शाहीद शेख ने प्रेरक प्रसंग के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। आनंद ताहेड़ ने सभी से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक अच्छा नागरिक बनने की शुभकामनाएं दी। शिक्षक मनोज सोनी ने विदाईरत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षक हेमेन्द्र गुप्ता ने छात्रों से कहा कि जीवन में अनुशासन,परिश्रम व लगन से जीवन का हर लक्ष्य आसान हो जाता हैं। शिक्षिका शिवांगिनी गौड़ ने विदाई के समारोहपूर्वक  आयोजन पर सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी| इस अवसर पर कक्षा-11वी व 12 वी के छात्र-छात्राओं की ओर से रियाज शेख,कर्तव्य सिंगनाथ,मीनाक्षी चौहान,नंदनी पंचाल,दीक्षा चौहान,प्रकाश,यश मकोडि़या सहित सभी ने  छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। इस कक्षा अवसर पर कक्षा 9वीं से 12वीं के समस्त छात्र-छात्रा एवं स्कूली शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा-11वी के छात्र गौरव सिसौदिया,भव्य सोनी ने किया। आभार विनय सोनी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *