राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

- Advertisement -

लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया

संगठन में शक्ति के भाव से बामनिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड खवासा मंडल बामनिया द्वारा बामनिया नगर में संघ का पथ संचलन जयघोष बेंड के साथ निकाला। पथ संचलन बालक स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुवा गुजरा।

नगर में जगह जगह रंगोली बनाई गई, नगर में जगह जगह पुष्प से पथ संचलन का स्वागत किया गया। समापन पुनः बालक स्कूल में हुवा ! पथ संचलन के पूर्व, ध्वज वंदन कर ध्वज प्राथना की गई तत्पश्चात बौद्धिक हुआ। जिसमे मुख्य वक्ता शुभम पंवार ने संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, मंच पर नगर से वरिष्ठ जनों में मोहनलाल भटेवरा, जगदीश गर्ग, संजय लुणावत एवं मोहनलाल राठौर मुख्य रूप से उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन  भी इस दौरान मुस्तेद राहा। पथ संचलन के पूरे समय पेटलावद थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल, बामनिया चौकी प्रभारी अशोक सिंह बघेल बल के साथ उपस्थित थे।