योगेंद्र राठौड़, सोंडवा आज करीब 2.30 बजे बजरंग दल की ओर से नगर में शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई। यह यात्रा अलीराजपुर से उमराली होते हुए सोंडवा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गुजरी। जिसमें 100 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। बाइक से निकले युवा हाथों में झंडे लेकर चले। यह यात्रा अलीराजपुर जिले के च.शे.आ.न. से शुरू हो विभिन्न प्रखंडों से होकर सोंडवा प्रखंड में आज पहुंची यहां से यह यात्रा कवडा गांव से धार जिले में प्रवेश करेगी जहां पर 15/9/23 को इस यात्रा का समापन होगा। दरअसल, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की ओर सें अखंड भारत संकल्प दिवस और शौर्य जागरण यात्रा को लेकर काफी दिनों से तैयारियों की जा रही थी। इसलिए निकाली शौर्य जागरण यात्रा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का काम पूर्ण होने जा रहा है जिसमें कोई भी विघ्न न आए। इसलिए पूरे भारत में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसी के उपलक्ष्य में सोंडवा तहसील मुख्यालय मे शौर्य जागरण यात्रा के माध्यम से राम रथ जिले के सोंडवा प्रखंड पहुंचा । जिसमें हिन्दू समाज को आमंत्रित किया जाएगा। धार जिले में करेगी प्रवेश : आज अलिराजपुर जिले से होकर बजरंग दल कि शोर्य जागरण यात्रा धार जिले में प्रवेश करेगी । Post navigation आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने जिले के पत्रकारों को किया सम्मानित 15 सितंबर को आम्बुआ आएंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया