आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा  6 सितम्बर खंडवा के धुनीवाले दादा के दरबार से आशीर्वाद लेकर यात्रा  प्रारम्भ हुई । यात्रा के प्रभारी व यात्रा के संयोजक जयपाल चावडा और सांसद शंकर ललवानी जो कि यात्रा मे शामिल रहेंगे। यात्रा 14 सितंबर को आलीराजपुर जिले में फाटा नानपुर दोपहर 2 बजे प्रवेश करेगी। वहां से सेजगांव, गुनेरी, वालपुर, खामट, सोंडवा होते हुए उमराली में 4.30 बजे विशाल आम सभा रखी गई है। सभा के बाद यात्रा बोरकुआं होते हुए आलीराजपुर पहुंचेगी। आलीराजपुर से 15 सितम्बर को खट्टाली होते हुए जोबट पहुंचेगी, जहां पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 12.45 बजे  यात्रा में शामिल होकर आम्बुआ में विशाल जन सभा  को संबोधित करेंगे। यह जानकारी आलीराजपुर जिला जन आशीवार्द यात्रा प्रभारी किशोर शाह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *