दशोरा नागर समाज महिला मंडल आलीराजपूर द्वारा फाग उत्सव मनाया गया

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

पारंपरिक होली त्यौहार के तहत दशोरा नागर समाज महिला मंडल जिला अलीराजपुर एवं महिला मंडल जोबट के द्वारा बडा़ शिव मंदिर,जोबट में फाग उत्सव का आयोजन किया गया| आयोजन में महिला मंडल की महिलाओं द्वारा भगवान शिव व बालमुकुंद का पूजनकर भजन कीर्तन के साथ फाग गीत गाये|महिलाओं द्वारा गुलाब के फूलों व गुलाल लगाकर होली खेली |

इस अवसर पर जिला महिला दशोरा समाज जिला अध्यक्ष भावना हेमेन्द्र गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष उमा महेशचंद्र नागर, महामंत्री भावना मनोज नागर,उदयगढ़,जोबट मंडल अध्यक्ष मंजू राजेन्द्र नागर,दुर्गा नागर,कीर्ति नागर,मनीषा नागर,उमा अजय नागर,खुशबू नागर,आशा नागर, सुनिता नागर,अर्चना नागर,अंकिता गुप्ता भाभरा,पूजा नागर,दर्शना गुप्ता,प्रतीक्षा गुप्ता,कशिश नागर,ऐश्वर्या नागर सहित दशोरा नागर समाज जोबट,भाबरा,उदयगढ़,बोरी की महिलाओं द्वारा एक साथ फाग उत्सव मनाया गया| आयोजन में स्वल्पाहार व कोल्ड्रिंक व्यवस्था महेश नागर,अश्विन नागर,जोबट,हेमेन्द्र गुप्ता भाबरा,मोहित नागर,जिला युवा दशोरा नागर समाज अध्यक्ष,आलीराजपूर द्वारा की गई।